Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत नें की छोटे उद्यागों की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

  • प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने आए राकेश टिकैत ने सरकार द्वारा लाये बिल का कहा किसान विरोधी बिल

जनवाणी संवाददाता |

बरुकी: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान विधेयक मंडियों को खत्म कर किसानों को सड़क पर ला देगा। उन्होंने किसानों से जुड़े छोटे उद्योगों की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की।

बरुकी के निकट एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने आए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल किसान विरोधी है। सरकार किसानों को भ्रमित कर रही है।

बिल के माध्यम से मंडियों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि कोई भी पेन कार्ड धारक किसान की फसल खरीद सकता है, इससे 2 वर्ष के भीतर मंडिया खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व 3000 रुपए कुंटल बिकने वाला धान आज 15 सौ रुपए कुंतल बिक रहा है।

34 17 e1603100511805

उन्होंने मांग की कि किसान बिल में यह नियम होना चाहिए कि एमएसपी से कम पर कोई भी किसान की फसल खरीदता है तो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि काफी मात्रा में मक्का की फसल की पैदावार होने के बावजूद सरकार ने मक्का का आयात किया, इससे देश का मक्का का किसान नुकसान में आ गया है।

उन्होंने कहा कि छोटे क्रेशर को बिजली कनेक्शन देने में मोटा शुल्क वसूल किया जाता है। सरकार को किसान से जुड़े हुए उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए तथा ऐसे उद्योगों को लगाने की प्रक्रिया सरल करनी चाहिये।

इस दौरान भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्ंबर सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, संजीव बालियान, परमजीत सिंह, अतुल कुमार, विनीत मौर्य, धारा सिंह, बृजेश सिंह, कृष्णा डबास, शैंकी चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img