Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

ब्लैक फंगस की दवाई का एम्फोटेरेसिन बी करेगी उत्पादन

  • उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में इस दवा की कमी पूरी हो सकेगी

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: ब्लैक फंगस के इलाज की दवाई एंटीफंगल दवा एम्फोटेरेसिन बी का उत्पादन जल्द हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है। सिडकुल स्थित एकम्स फार्मा लिमिटेड कंपनी में जल्द ही दवाई बन्ना शुरू हो जाएगी। बता दें की प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच अब ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

अब तक प्रदेश में 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। ब्लैक फंगस के इलाज में सबसे कारगर एंटीफंगल दवा एम्फोटेरिसिन-बी है। जिसकी पूरे देश में इस वक्त कमी चल रही है। हालांकि राज्य सरकार के डिमांड पर केंद्र सरकार से यह इंजेक्शन उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

तकरीबन 400 इंजेक्शन उत्तराखंड आए हैं। ऐसे में डिमांड ज्यादा होने की वजह से मरीजों को इंजेक्शन वक्त पर नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में इस दवा की कमी पूरी हो सकेगी। रुद्रपुर में वीएचपी मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड में इस दवा का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

हरिद्वार सिडकुल स्थित एकम्स फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड में भी जल्द ही इस दवा का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि यहां से स्वास्थ्य विभाग और कंपनी की तरफ से सभी फॉर्मेलिटी पूरी करके शासन को भेज दी है।

अभी शासन से अनुमति नहीं मिली है अनुमति मिलने के बाद एकम्स कंपनी ब्लॉक फंगस की दवाई का उत्पादन शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में एक कंपनी ने दवाई बनाना शुरू कर दी है उसके बाद अनुमति मिलने पर अब हरिद्वार में भी फंगस की दवाई बनना शुरू हो जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img