जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार पोलिंग बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए लगाए गए बीएलओ अफसरों को गच्चा दे रहे हैं। निर्वाचन की लाख सख्ती और प्रशासन की निर्देश के बाद भी बीएलओ अपनी दूसरी को सही ढंग से अंजाम नहीं दे रहे हैं। शनिवार को कस्बा हर्रा में ऐसा ही मामला सामने आया। जहां बीएलओ खानापूर्ति करके लौट गए। हालांकि बाद में एसडीएम ने हड़काया लेकिन बावजूद इसके फिर भी बीएलओ अफसरों को जच्चा देकर समय से पूर्व ही ड्यूटी छोडकर भाग खड़े हुए।
दरअसल पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी पोलिंग बूथ पर शनिवार व रविवार को बीएलओ की स्पेशल ड्यूटी लगाई है, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर मतदाता सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं नहीं है, तो वे शामिल कराने के लिए दावा कर सकते हैं।

पंचायत चुनाव अभियान की शुरुआत के लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन इसे लेकर काफी सख्त है।लेकिन निर्वाचन आयोग और प्रशासन की सख्ती का बीएलओ नाजायज फायदा उठाकर को अंजाम नहीं दे रहे हैं। शनिवार को सुबह 10:00 बजे के बाद क्षेत्र के कस्बा हर्रा में इंटर कॉलेज पर बने बूथ पर कुछ बीएलओ पहुंचे। लेकिन खानापूर्ति करके लौट गए।इसके बाद जब वोट बनवाने के लिए लोग बूथ पर पहुंचे तो कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी।
जिनकी शिकायत लोगों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से की तो उनके हड़काने के बावजूद बीएलओ बूथ पर दोबारा से पहुंचे। लेकिन बावजूद इसके थोड़ी देर टिकने के बाद फिर से बीएलओ अधिकारियों को गच्चा देकर ड्यूटी छोड़कर भाग गए। इसके बाद भी काफी लोग वोट बनाने वाले बैरंग लौटे। जिसके इसकी शिकायत फिर से ग्रामीणों ने अधिकारियों से लिखित में करते हुए कार्यवाही मांग की है।

