जनवाणी संवाददाता |
रेहड़: मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर शासनादेश के अनुसार 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाना है। जिसके अंतर्गत तहसील व पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जाना है।
मंगलवार को कासमपुरगढ़ी स्थित पंचायत भवन पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्या रखी। ग्रामीणों ने विशेषकर राशन कार्ड न बनने, कार्ड पर सही यूनिट दर्ज न होने, समय से राशन न मिलने, शौचालय न बनने तथा उनके मौहल्ले में सफाई कर्मियों के न पहुंचने की शिकायतें दर्ज करायी गई। शिविर में मौजूद ब्लॉक कर्मियो ने सभी समस्यायों के शीघ्र निराकरण का विश्वास दिलाया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

