- बाबा का बुलडोजर चला, दरोगा के बेटे ने महिला को बनाया बंधक
- विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लोहिया नगर थानाक्षेत्र के रेजीडेंसी कॉलोनी में दरोगा के बेटे ने अवैध कॉलोनी की शिकायत की। बाबा का बुलडोजर चलने पर कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। दरोगा के बेटे ने महिलाओं को बंधक बनाया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष और मारपीट हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

