Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

पालिका में कोरम पूरा नही होने पर बोर्ड बैठक निरस्त

  • बोर्ड बैठक में 25 में 3 सभासद पहुचें 22 सभासदों ने बैठक से दूरी बनाई रखी,

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: सोमवार को नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक को चेयरमैंन हाजी शाहनवाज अली ने सभासदों का बहुमत पूरा नही होने पर बोर्ड बैठक को निरस्त कर दिया है। इस दौरान बोर्ड बैठक में 25 सभासदों में से 3 ही सभासद मौजूद रहे इसलिये कोरम पूरा नही होने पर बोर्ड बैठक में एजेंडे के किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा नही हो सकी, बोर्ड बैठक में नगर में विकास कार्य कराने और कावड़ यात्रा, समेत 27 प्रस्ताव का एजेंडा तैयार किया गया था। वही बोर्ड बैठक निरस्त होने के बाद पालिका चेयरमैन ने कहा की उन्हें मालूम नही है कि बैठक में सभासद क्यो नही आये अगर सभासदों को उनसे कोई शिकायत थी तो वो उन्हें बोर्ड बैठक में अवगत कराते उन्होंने कहा की सभासद राजनीति का शिकार हो रहे है। इससे उन्हें बचना चाहिये, और नगर के विकास कार्यो पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये।

सोमवार को खतौली नगर पालिका में नगर के विकास कार्य कराने सम्बंधित दोपहर 3 बजे बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। एजेंडे में 27 प्रस्ताव का प्रारूप बनाया गया। मगर अंतिम समय पर बोर्ड बैठक में सभासदों का बहुमत नही होने पर पालिका चेयरमैंन हाजी शाहनवाज अली ने बोर्ड बैठक को निरस्त कर दिया। बोर्ड बैठक में 25 सभासदों में से 3 सभासद बैठक में शामिल हुए जबकि 22 सभासदों ने बैठक से दूरी बनाये रखी है। इस तरह ना तो बोर्ड बैठक का कोरम पूरा था और ना ही बहुमत, इस स्थिति को देखते हुए पालिका चेयरमैंन हाजी शाहनवाज अली ने तत्काल प्रभाव से बोर्ड बैठक को निरस्त कर दिया और अपने कार्यलय में आकर बैठ गये।

चेयरमैंन ने बताया की उन्हें नही मालूम की बोर्ड बैठक में सभासद गण क्यो नही पहुचें जबकि एजेंडे की कॉपी सभी सभासदों को पहुचा दी गयी थी। चेयरमैन ने कहा की अगर सभासदों को बोर्ड बैठक के दिये गये एजेंडे से कोई आपत्ति थी। तो वो उन्हें बोर्ड बैठक में अवगत कराते चेयरमैन ने कहा की सभासद राजनीति का शिकार होने से बचें, नगर के विकास कार्य कराने में सहयोग करें चेयरमैंन हाजी शाहनवाज अली ने कहा की सभासदों को कोई शिकायत थी तो वो अपनी बात बोर्ड बैठक में आकर रखते इस तरह बोर्ड बैठक से नदारद रहने से कोई फायदा नही है। नगर का विकास सभासदों के बिना नही हो सकता है।

चेयरमैंन ने कहा की सभासदों के मान सम्मान को किसी भी प्रकार की कोई ठेस नही पहुचनें दी जायेगी। इस दौरान बोर्ड बैठक में सभासद मनोज सहरावत, अफरोज नाज, पारस जैन समेत तीन सभासद गण मौजूद रहे है। उधर बोर्ड बैठक से दूरी बनाने वाले सभासदों असद खान शालू, संतोष गुज्जर, शगुफ्ता, अमित कुमार, सौरभ जैन, पुष्पा रानी आदि सभासदों ने पालिका ईओ को शिकायती पत्र देकर बोर्ड बैठक को नियम अनुसार नही होना बताया है, सभासदों ने बताया की पालिका द्वारा भेजी गई एजेंडे की कॉपी के साथ बजट कॉपी उन्हें नही मिली है, एजेंडे में बोर्ड बैठक के कार्यवाही के बिना भुगतान किये जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इससे प्रतीत होता है बोर्ड बैठक से पहले पालिका द्वारा बोर्ड की अनुमति के बिना कई कार्य कराये गये है। इसलिये हम सभासदों ने इस बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img