- बड़ा हादसा टला: रेलवे पटरी से मालगाड़ी के उतर गए थे पहिए
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सिटी स्टेशन से हापुड़ रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक ट्रेन का बड़ा हादसा होते-होते बच गया। शुक्रवार को मेरठ-हापुड़ रेलवे पटरी से मालगाड़ी के पहिये नीचे उतर गये। गनीमत रही कि ट्रेन के डिब्बे पलटे नहीं।

यदि पलट जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद रेल यातायात घंटे भर तक बाधित रहा। इस संबंध में अधीक्षक सिटी स्टेशन आरपी सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

वहीं, सोशल मीडिया पर भी रेलवे पटरी से उतरे डिब्बों के फोटो वायरल हो रहे हैं। वहीं, सिटी स्टेशन पर तैनात जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार द्वारा घटना की जानकारी से इनकार किया गया है।

