Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों में शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। अलग-अलग स्कूल परिसरों में पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता तैनात कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को धमकी मिली। इसके बाद अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के संदेश मिलने की खबर सामने आई। एहतियातन पुलिस ने सभी संवेदनशील स्कूलों को सतर्क कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

फिलहाल पुलिस और बम निरोधक टीमें स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रही हैं। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों को अस्थायी रूप से खाली कराया गया है। बच्चों और शिक्षकों को शांत रहने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी देने वाले कॉल या संदेश के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि मामला किसी संगठित समूह से जुड़ा है या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा फैलाई गई अफवाह है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img