Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मिशन शक्ति बेटियों के लिए वरदान : साक्षी सिंह

  • मिशन शक्ति में छात्राएं सीख रही आत्मरक्षा के गुर

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बागपत महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए कहा बेटियां आत्मरक्षा के लिए संकल्पित हों।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान लड़कियों व महिलाओं के लिए वरदान है। इस अभियान के तहत उन सभी असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जाती है, जो लड़कियों व महिलाओं के प्रति हिंसा या अन्य घटनाओं को अंजाम देते है।

उन्होंने बताया कि लडकिया या महिलाएं किसी भी विषम परिस्थिति में सरकार द्वारा 181, 112, 1076, 1090 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि 1090 एवं 112 पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखकर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्रबन्धक दिनेश शर्मा ने कहा की छात्राओं के प्रति किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार होने पर शासन के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें। बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए भी प्रशिक्षण ले। कार्यक्रम में संतोष शर्मा, बृजेश तोमर, नीलम तोमर, अर्चना शर्मा, बीना पालीवाल, ऊमा तोमर आदि मौजूद थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img