Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समान सम्मान: जेपी नड्डा

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ता महत्वपूर्ण है और यहाँ बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समान सम्मान है। नड्डा यहाँ हिंदू नेशनल इंटर कालेज में आयोजित अम्बेडकर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और साथ ही हम परिवार भाव से मिल कर काम करते हैं।

नड्डा ने कहा भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जहां मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हम परिवार भाव से काम करते हैं। हमें परस्पर सम्मान के साथ हमें कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में सम्मिलित होना चाहिए। नड्डा ने कहा कि पार्टी को और गतिशील बनाने के लिए प्रवास का बहुत महत्व है और पदाधिकारियों को प्रवास करने चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि यह केवल भाजपा में ही सम्भव है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंडल जैसी छोटी इकाई के साथ बैठक करते है और एक मंच पर बैठते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम , सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img