- बिचपड़ी गांव में हुआ कार्यक्रम, समाजवादी पार्टी में शामिल हुई महिलाएं
मुख्य संवाददाता |
बागपत: समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव का बिचपड़ी में जोरदार स्वागत किया गया और यहां काफी संख्या में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। सीमा यादव ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बिचपड़ी गांव में मास्टर राजेंद्र प्रधान के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव को सम्मानित किया गया। साथ ही नेहा, अंजू, बबीता, राजेश, गीता, शाहिदा, शाहीन, मोनिका आदि सहित 50 से अधिक महिलाओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।
डॉ. सीमा यादव ने महिलाओं से संगठन को मजबूत कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति को अपनी ताकत इस महिला विरोधी सरकार को दिखानी होगी। आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।
महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन अपराध चरम सीमा पर है। सरकार अपराध रोकने में फेल साबित हो रही है। इस अवसर पर महिपाल यादव, इंतजार अली, प्रदीप यादव, इलियास, राजेश, कविता गिरी, आसमां, परवीन आदि उपस्थित रहे।

