Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

  • आठ साल से दोनों के बीच था प्यार, युवती ने काजल नाम से जमा कराई थी आइडी

जनवाणी संवाददाता  |

रुड़की:  शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। कलियर में सामने आए इस मामले से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह मामला गुरुवार रात को सामने आया था। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपी प्रेमी युवक गुलबेज निवासी ज्वालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी देहात परमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपी ने तकिए से मुंह दबा कर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए जाते समय होटल में वह पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी हत्या के इरादे से ही प्रेमिका को अपने साथ होटल में ले गया था। शादी से इन्कार करने पर उसने हत्या की थी। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शादी से इन्कार करने पर उक्‍त युवक ने युवती की हत्या कर दी है।

गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों कलियर स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा। उससे सूटकेस ठीक से उठ नहीं पा रहा था। इस पर होटल के स्टाफ को शक हुआ और मैनेजर ने युवक को रोक लिया। उसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई तो सभी सन्‍न रहे गए। सूटकेस में उस युवती का शव था जो उसके साथ होटल में आई थी। मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर बताया है। युवती रमसा मंगलौर की रहने वाली है और बीकाम की छात्रा है।

कलियर पुलिस ने होटल में जमा कराई गई युवती की आईडी (पहचान पत्र) खंगाली तो पता चला कि युवती की आइडी फर्जी जमा कराई गई थी। होटल में जो आईडी जमा कराई गई थी, उसके मुताबिक वह आईडी काजल निवासी ज्वालापुर के नाम से थी। जबकि जांच में पता चला है कि युवती मंगलौर की रहने वाली है। पुलिस को होटल के बाहर युवक की स्कूटी भी मिली है, इसी स्कूटी पर दोनों होटल पहुंचे थे। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img