जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के 43 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को ब्रह्मचारियों मलखम पर हैरतंगेज शक्ति प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

व्यायाम शिक्षक विजय कुमार भाईजी के निर्देशन में अभिषेक, मयंक, अजय शर्मा, मोनू शर्मा, यश, शिवम, आदित्य, ऋषभ, आकाश, आदर्श, दीपांशु, दिव्यांक, आदि ब्रह्मचारियों ने संगीत पर पीटी, डंबल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी, भाला, फरसा, तलवार चलाना, मुगदर, मलखम्ब पर सलामी, बगल की पकड़, ब्रह्मचर्य आसन, पदमासन, दंडासन, हलासन, मयूरासन तथा दंड बैठक, आग के गोले में कूदकर निकलना आदि प्रदर्शित किये।

इसके अलावा ब्रह्मचारियों ने रस्से पर भी योगासनों के करतब दिखाए। कार्यक्रम का संचालन सौदान शाश्त्री, सुनील शास्त्री, अंकुर शाश्त्री ने किया। इस अवसर पर मास्टर संजीव, देवेंद्र शास्त्री, अनुज चौहान, संजीव संभु, गंगाशरण, शेखर आर्य, फकीर चंद त्यागी, मास्टर कालू राम, धनवीर दत्त, कपिल आर्य आदि मौजूद रहे।

