Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

लूट में कच्छा बनियान गैंग का खुलासा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

  • डेरा डालकर रहते हैं बावरिया और कलंदर गिरोह के बदमाश
  • गांवों के बाहरी छौर पर रह रहे परिवारों के ही बनाते हैं शिकार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: थानाभवन के गांव कादरगढ़ में तीन/चार सितंबर की रात में करीब एक बजे पांच-छह बदमाशों ने विजेंद्र के घर में घुसकर परिवार के बच्चों व महिलाओं समेत सभी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधनक बनाकर करीब 10 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया था। बदमाश परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर फरार हो गए थे। रात में किसी तरह रोशनदान के रास्ते निकलकर दरवाजा खोला गया था।

लूट की घटना की सूचना पर एएसपी ओपी सिंह भी पहुंचे थे। वहीं एसपी सुकीर्ति माधव ने थानाभवन पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया था। पुलिस ने बुधवार को लूट की घटना का 96 घंटे बाद ही खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तर किया है। बदमाशों ने अपने नाम सागर पुत्र राजू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कैराना, शशी पत्नी नीरज निवासी नसीरपुर मुजफ्फरनगर, बोन्नड पत्नी शहजाद निवासी भीड़ खतौली बताए हैं।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम में से पांच हजार की नगदी, जेवरों में चार जोड़ी पायजेब, तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि बदमाशों ने कांधला थाना क्षेत्र के गांव लोहरीपुर में भी एक मकान में चोरी की वारदार कबूल की है। एसपी ने घटना के खुलासे में लगी टीम को पुरस्कार की घोषना की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img