जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गांव लांक निवासी बीएसएफ के जवान विकास कुमार की पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बीएसएफ का जवान विकास कुमार (25) पुत्र भंवर सिंह गांव लांक में पट्टी भितरवाला का निवासी था। विकास कुमार 2013 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था और उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में थी।
विकास कुमार की पत्नी पम्पा महता भी बीएसएफ में ही और मुर्शिदाबाद में ही तैनाती है और उनका एक साल का बेटा अग्निदीप भी है।

जवान विकास कुमार के परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम से ही वह विकास और पम्पा महता से फोन पर वार्ता का प्रयास कर रहे थे लेकिन दोनों के फोन बंद थे।
रात में करीब साढ़े 11 बजे पम्पा महता का फोन आया कि ड्यूटी के दौरान विकास का शव सड़क किनारे बरामद हुआ है और उनकी रायफल भी वहीं से बरामद हुई है।
इतना सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। उधर, पुलिस लाइन के आरआई हरमीत सिंह ने भी बीएसएफ के जवान की मौत की पुष्टि की है।

