Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

छह महीने में कूड़ा निस्तारण का निगम का दावा

  • छह माह में शुरू हो जायेगा कूड़ा निस्तारण का प्लांट: मेयर

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम के दावे अक्सर हवा-हवाई होते हैं। दावा फिर किया गया है कि सहारनपुर जल्द ही कूड़ा मुक्त हो जायेगा। नगर निगम द्वारा खरीदी गयी भूमि पर अगले तीन माह में मशीनें लगने का और अगले छह माह में कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू हो जायेगा। और अभी जो कूड़ा घर शहर में दिखायी दे रहे हंै वे सब समाप्त हो जायेंगे।

शहर में हर घर और दुकान से गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा सड़क पर कहीं न डाला जाए। निगम की गाड़ियों में ही सीधे डाला जाये। इसके लिए एक पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है।

ये जानकारी नगर निगम कार्यकारणी की बैठक में मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने अनेक पार्षदों द्वारा कूड़ाघरों से कूड़ा उठान समय से न होने तथा कूडे़ का सही निस्तारण न होने के संबंध में उठाये गये प्रश्नों के उत्तर में दी।

मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ने कहा कि जो कार्ययोजना तैयार की गयी है उसे जनसहयोग से अमली जामा पहनाया जायेगा।घरों और दुकानों से निगम के कर्मचारी कूड़ा लेकर सीधे डम्पिंग ग्राउण्ड पहुंचायेंगे।

उन्होंने कहा कि कूड़ा घरों से उठाने के लिए शहर के लोग अभी जो धन व्यय कर रहे हैं उसी के तहत ये व्यवस्था की जायेगी कि उनके घरों से निगम कर्मचारी कूड़ा निश्चित रुप से लेकर उसे निस्तारण स्थल तक पहुंचाएं।

पार्षद गुलशेर, शहजाद, चंद्र सिंह निक्कू, मानसिंह जैन व रमेश छाबड़ा आदि द्वारा कूड़ा उठान समय से न होने, एनजीओ द्वारा सही ढंग से कार्य न करन, कूड़ाघर का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने आदि उठाये गये सवालों के जवाब में नगरायुक्त ने कहा कि पार्षदों ने जिन समस्याओं को रखा है उनके शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था को बनाने में समय लगता है लेकिन यदि सभी पार्षदों व जनता का सहयोग मिला तो हम छह माह में सहारनपुर को कूड़ा मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि जो कार्य इंदौर कर सकता है वह सहारनपुर क्यों नहीं कर सकता। हम उनसे बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण योजनाएं लंबित हुई है जिन्हें अब तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है।

मेयर संजीव वालिया ने नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. त्रिपाठी को आदेश दिए कि काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

इससे पूर्व पार्षद आशुतोष सहगल ने प्रस्ताव रखा कि नगर निगम एक्ट 1959 की धारा 173 डी के तहत नगर निगम सफाई व्यवस्था व कूड़ा उठान के लिए गृहकर, जलकर व सीवरेज टैक्स के साथ वार्षिक रुप से कंजर्वेंसी टैक्स बिल के साथ वसूल सकता है।

सहगल ने कहा कि इससे समान रुप से सबको टैक्स देना होगा और फिर ये जिम्मेदारी निगम की होगी कि वह हर घर से सूखा व गीला कूड़ा अलग अलग लेकर उसे अपने डम्पिंग ग्राउंड तक पहुंचाएं।

रमेश छाबड़ा व नरेश रावत ने हॉट स्पॉट क्षेत्र में बेरीकेटिंग करने किसका दायित्व है यह जानना चाहा। दानिश नकवी ने बताया कि ये कार्य अब निगम प्रशासन द्वारा ही किया जायेगा।

बैठक में पार्षद अशोक राजपूत, रमेश छाबड़ा, आशुतोष सहगल, अंजना शर्मा, शहजाद, मानसिंह जैन, चंद्रजीत सिंह निक्कू, गुलशेर, गौरव, नरेश सिंह रावत व कुशल कुमार के अलावा मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, उपनगरायुक्त दिनेश यादव, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चैधरी, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, कर निर्धारण अधिकारी विनय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी, गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img