जनवाणी संवाददाता |
शामली: अपराध गोष्ठी से वापस लौट रहे गढीपुख्ता थानाध्यक्ष करमवीर सिंह के साथ बाइक सवार दो लोगों ने गाडी रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें थाना प्रभारी की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
11 अक्टूबर की देर शाम एसओ गढीपुख्ता करमवीर सिंह शामली में एसपी आवास पर अपराध गोष्ठी से वापस गढीपुख्ता थाने लौट रहे थे। उनकी निजी कार में अपराध शाखा निरीक्षक हरिराज सिंह भी थे। जब वह पूर्वी यमुना पटरी पर मुंडेट गांव में सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र पर पहुंचे तो दो युवकों ने उनकी गाडी के आगे अपनी बाइक लगा दी। दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे और गाली गलौच करते हुए एसओ गढीपुख्ता कर्मवीर पर हमला करते हुए जमकर पिटाई की।
यही नही जानलेवा हमला करते हुए एसओ की वर्दी तक फाड दी, जिसके बाद साथी हरिराज व अन्य लोगों की मदद से दोनों युवकों को दबोच लिया गया और थाना आदर्शमंडी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने करमवीर सिंह ने विशाल पुत्र मगनपाल निवासी उत्तर पश्चिम दिल्ली, गौरव कुमार पुत्र मगन सिंह निवासी जहांगीरपुर झिंझाना को जेल भेज दिया है। एक आरोपी बीएसएफ तथा दूसरा यूपी पुलिस में है।

