Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बीएसएनएल ने चुपके से बढ़ाए दाम, महंगे हो गए प्लान, पढ़िए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में तीन नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं और अब कंपनी ने एक साथ अपने कई प्री-पेड प्लान महंगे कर दिए हैं। इसकी जानकारी सबसे पहले TelecomTalk ने दी है। अब BSNL ने एक साथ अपने तीन प्री-पेड प्लान में मिलने वाली सुविधाओं को कम कर दिया है।

BSNL के 99 रुपये वाले प्लान के नए फायदे

BSNL के 99 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में पहले 22 दिनों की वैधता मिलती थी और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती थी लेकिन अब इस प्लान की वैधता 18 दिनों की हो गई है यानी आपको वैधता के मामले में 4 दिनों का नुकसान होगा। अन्य सभी सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी।

BSNL का 118 रुपये वाला प्लान

BSNL के 118 रुपये वाले प्लान में हर रोज 500 एमबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। अब नए बदलाव में इस प्लान की वैधता 20 दिनों की हो गई है जो कि पहले 26 दिनों की थी। सीधे शब्दों में कहें तो इस प्लान की कीमत में भी करीब 4.53 रुपये का इजाफा हुआ है।

BSNL के 319 रुपये वाले प्लान के नए फायदे

BSNL का 319 रुपये वाला प्लान 75 दिनों की वैधता के साथ आता था। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 300 SMS और 10 जीबी डाटा मिलता है। अब इस प्लान की वैधता 65 दिनों की हो गई है। मतलब यह प्लान भी करीब 4.25 रुपये महंगा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img