Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना पर भड़की बसपा सुप्रीमो, कही ये बात

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज बुधवार को बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीटर के माध्यम से मांग की है। बताया जा रहा है कि,  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को लेकर मायावती ने आक्रोश दिखाते हुए मांग की है।

इस दौरान उन्होंने मांग की है कि आरोपी भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई की जाए। उस पर एनएसए लगाया और उसकी संपत्ति जब्त व ध्वस्त की जाए।

साथ ही वह बोलीं कि, सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद है।

उन्होंने आगे ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस संबंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ केवल एनएसए ही नहीं लगाएं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त और ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img