Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सांड़ ने किसान को मौत के घाट उतारा

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह: गुरुवार की रात सांड ने एक किसान पर हमला कर उसे मौत के खाट उतार दिया। किसान की मौत का पता शुक्रवार सुबह चला। परिवार में कोहराम मचा है।

गांव सतसरा में किसान कमरुद्दीन अपने पशुओं के पास ही सोता था। ग्राम प्रधान इमरान ने बताया कि गुरुवार रात्रि में आकर सांड ने पशुओं को परेशान करना शुरू किया। इसी बीच कमरुद्दीन की आंख खुल गई। लाठी से उसको खदेड़ने के लिए उसको गांव से बाहर निकालने के लिए सांड को दौड़ा लिया।

सुबह होते ही गांव में खाली पड़े मकान के पेड़ के पास कमरूदीन को मरा पाया गया। इससे गांव में भय व्याप्त हो गया। प्रधान ने बताया कि मृतक के मुंह पर चोट थी।

सांड ने पहले भी चार लोगों पर हमला कर रखा है। ग्रामीण दिलशाद ने बताया कि यह सांड़ खूंखार हो गया है। यह कभी भी महिलाओं व बच्चों के पीछे भाग पड़ता है। वहीं कभी किसी के घर या घेर में में घुस जाता है।

ग्रामीणों में जहूर, इरशाद, रुकमुदिन, अब्बल आदि ने सांड की दहशत के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए बेसहारा गौवंश को पकड़वाकर गौशाला ले जा कर छोड़ ने की मांग की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img