Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

दिल्ली आ रही ट्रेन में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ओडिशा के पुरी से दिल्ली आ रही ट्रेन में गोली चलने से हड़कंप मच गया। वारदात भद्रक के पास की है। स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुरी से आनंद विहार आ रही नंदनकानन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 12815) में गोली चलने के कारण शौचालय का कांच टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को गोली चलने की जगह के आस-पास देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे और पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जांच के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन

पुरी के सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस स्टेशन प्रभारी एसके बहिनीपति ने नंदनकानन एक्सप्रेस में गोली चलने की घटना पर कहा कि मंगलवार सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच हमें सूचना मिली कि भद्रक पार करने के बाद नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर गोलीबारी हुई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को पुरी तक पहुंचाया। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस समेत 4 टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...
spot_imgspot_img