Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पुलिस पर ही चलाई गोली तो पकड़ा गया फरार चल रहा गोलू

  • फायरिंग के चंद घंटे बाद पुलिस ने दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: गोली चलाने के शौकीन गोलू ने पुलिस पर ही गोली चलाकर मुसीबत मोल लेली। पुलिस पर फायरिंग करके फरार हुए गोलू को पकड़ने के लिए जुटी पुलिस ने चंद घंटे में ही उसे निकटवर्ती गांव से दबोच लिया।वह कई वारदात अंजाम देकर फरार चला आ रहा था।पुलिस ने मुठभेड़ का मुकदमा लिखकर उसे एक साथी सहित जेल भेज दिया है।
क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने सकोती निवासी गोलू को गत दिवस दबिश के दौरान पुलिस पर गोली चलाना भारी पड़ गया।

दबिश के दौरान पुलिस पर गोली चलाई जाने के बाद स्थानीय पुलिस उसके पीछे पड़ गई। काफी दिनों से फरार चल रहे इस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल शिवम उर्फ गोलू अब तक कई स्थानों पर फायरिंग की वारदात अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। बताया गया है कि गत दिवस पुलिस जब उसके घर दबिश देने पहुंची तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। वह फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। बताया गया है कि इस दौरान दरोगा अतुल ने भी फायरिंग की लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस पर फायरिंग करके पुलिस को चुनौती देने वाले गोलू की पुलिस ने गहन छानबीन तलाश शुरू कर दी।

आखिरकार पुलिस पर गोली चलाने के कुछ घंटे बाद ही उसे खाता से पकड़ लिया। पुलिस पर फायरिंग करके वह खाता गांव में पनाह लिए हुए था।पुलिस ने गोलू के साथ उसके साथी शिवा पुत्र भोपाल गूजर को भी पकड़ा है। स्थानीय पुलिस द्वारा थाने में पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसके एक साथी शिवा पुत्र भोपाल गूजर की भी गिरफ्तारी दिखाई है जबकि दो अन्य साथी फरार बताए जा रहे है।गोलू के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आतंक का पर्याय बने गोलू को उसके साथी जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img