नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज रविवार सुबह करीब 5:30 बजे गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बदमाश बाइक पर सवार नकाबपोश थे और उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं।
एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग
बता दें कि, आज रविवार को सुबह करीब 5 बजे यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। बता दें कि यह घटना उस समय हुई, जब यूट्यूबर घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि उनकी मां घर पर ही मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। साथ ही गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि आसपास के CCTV को खंगाला जा रहा है और छानबीन जारी है।
यूट्यूबर के पिता ने कहा
दरअसल, फायरिंग की घटना के बाद एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना सुबह लगभग 5:30-6 बजे के बीच की है और उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उन्होंने कहा, ‘करीब 25-30 गोलियां चली होंगी।’ इसके साथ ही यूट्यूबर के पिता ने बताया कि घटना के समय एल्विश घर पर नहीं था। आगे उन्होंने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज में हम अपने घर के बाहर तीन लोगों को देख सकते हैं। एक अपनी बाइक के साथ आगे खड़ा था, जबकि दो लोग हमारे गेट के बाहर थे और गोलियां चला रहे थे।’ हालांकि, अभी तक इस मामले पर एल्विश ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं दिया है।

