Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बड़े आकाओं की सरपरस्ती में जन्म लेती दबंगई

  • यात्री सेड पर हुआ अवैध कब्जा , यात्री बैठने से हो रहे परेशान
  • ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नही हो रही कार्यवाही

जनवाणी संवाददाता  |

ककरौली:  यात्री सेड पर हुआ अवैध कब्जा सवारी की इंतजार को धूप में खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। गाँव मे हो रही अव्यवथाओ से परेशान ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए समाधान की मांग के बावजूद भी कोई किसी प्रकार की कार्यवाही अमल में नही लाई गई हैं।

WhatsApp Image 2022 03 24 at 11.06.56 AM

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

ककरौली थाना क्षेत्र के गाँव टंढेडा में ग्राम प्रधान द्वारा यात्रियों के बैठने के लिए यात्री सेड बनाया गया है जिसमें यात्री अपनी सवारी का इंतजार करने के लिए बैठ जाते हैं लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा यात्री सेड पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिसमें कब्जा धारक ने यात्री सेट में रेत डस्ट रोड़ी आदि समान डाल रखा है, जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जैसे-जैसे गर्मी शुरू हो रही है तो यात्रियों को यात्री सेड पर अवैध कब्जा होने के चलते भरी धूप में खड़ा होना पड़ रहा है।

ग्रामीणो के द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से की जा चुकी हैं लेकिन ग्रामीणों की शिकायत का ग्राम प्रधान व सचिव पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द से जल्द यात्री सेड को खाली नहीं कराया गया तो वह जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे। बड़े आकाओ की सरपरस्ती में दबंगई जन्म ले रही हैं, जिसके बीच मे गरीब व असहाय लोग पिस रहे हैं।

बताया जा रहा हैं कि गाँव प्रधान के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बनवाये गए यात्री सेड के तैयार होने के कुछ समय बाद ही उस पर दबंग लोगों के द्वारा कब्जा कर अपना व्यवसाय शुरू कर दिया गया था। ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत कई मर्तबा गाँव सचिव व गाँव प्रधान से भी की जा चुकी हैं, मगर गाँव प्रधान व सचिव भी दबंग लोगों के कब्जे से यात्री सेड को कब्जा मुक्त कराने में नाकाम साबित हो रहें हैं। दबंगई से क्षुब्ध ग्रामीणों ने दबंग लोगों की शिकायत करने के लिये जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाने की बात कही हैं।

सचिव ने बताया कि यात्री सेड पर हुए अवैध कब्जे का मामला संज्ञान में नही था,जिस कारण कोई भी कार्यवाही नही हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जाँच करते हुए जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। यात्री सेड यात्रियों की सुविधाओं के लिए बनाया गया था। यात्री सेड पर किसी भी परिस्तिथि में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्राम सचिव सेठपाल सिंह

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img