Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

नासिक में आग का गोला बनी बस, बच्चे समेत 11 की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नासिक से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ट्रक से टकराने के बाद एक बस में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 व्यस्क और एक बच्चे शामिल हैं। पुणे की ओर जा रही इस बस में यह हादसा नासिक-औरंगाबाद रोड पर हुआ है। हादसे की पुष्टि नासिक पुलिस ने की है। नासिक पुलिस ने बताया कि शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

वीडियो भी आया सामने

अधिकारियों के हवाले से बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है जब एक ट्रक से टकराने के बाद नासिक के औरंगाबाद रोड पर बस में आग लग गई। वीडियो में दिख रहा है कि बस में आग लगने के बाद आग का एक बड़ा गोला बन रहा है। दमकल अधिकारी आग बुझाने की कोशिश में लगे थे।

आग इतनी भयानक कि हमलोग कुछ नहीं कर सके: प्रत्यक्षदर्शी

एक चश्मदीद ने बताया कि घटना मेरे घर के पास हुई। घटना के बाद बस में आग लग गई और लोग झुलस गए। हमने देखा लेकिन कुछ नहीं कर सके। दमकल विभाग और पुलिस बाद में आई।

सीएम शिंदे ने की पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img