Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

व्यापारी ने गंगनहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या

  • बड़ौत का रहने वाला था किराना व्यापारी, पुलिस और पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: पूठखास गंगनहर पुल पर स्कूटी सवार अधेड़ व्यापारी ने गंगनहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। बड़ौत के रहने वाले व्यापारी की तलाश के लिए पुलिस और पीएसी के गोताखोर लगे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। रविवार दोपहर एक बजे अधेड़ गंगनहर किनारे स्कूटी खड़ी कर गंगनहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अधेड़ की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने संपर्क साधा।

जहां गंगनहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की संजय चिकारा पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह बिनौली रोड बड़ौत निकट पुलिस चौकी चौधरी चरण सिंह कॉलोनी के रूप में हुई। जिससे परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर पहुंचे। देर शाम तक पुलिस और परिजन व्यापारी की तलाश में लगे हुए थे। पुलिस ने बताया कि संजय चिकारा बड़ौत में ही किराना व्यापारी है। परिजनों ने बताया कि गृह क्लेह नहीं थी, जो व्यापारी सुसाइड करता। फिलहाल पुलिस और पीएसी के गोताखोर व्यापारी की तलाश में जुटे हुए थे।

आवारा सांड ने अधेड़ को टक्कर मारकर पेट फाड़ा

सरधना: शनिवार की रात नवाबढ़ी रोड पर आवारा सांड ने एक अधेड़ पर हमला कर दिया। सांड ने अधेड़ को कई बार पटक कर मारा। इतना ही नहीं उसके सिर में सींग घुसाकर पेट फाड़ दिया। खुले घूम रहे गौवंश लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कहीं सड़कों पर हादसों का कारण बन रहे हैं तो कहीं लोगों पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को दौलतपुर गांव निवासी नरेश पुत्र ब्रजपाल किसी काम से सरधना आया था। रात को वह पैदल वापस लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही नवाबगढ़ी रोड पर पहुंचा तो सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया।

सांड ने अधेड़ को कई बार सींग पर उठाकर पटका। सींघ घुसने से अधेड़ का पेट फट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़े और किसी तरह सांड को वहां से भगाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सांड यहां कई दिन से घूम रहा है और आते जाते लोगों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन से सांड को गौशाला भिजवाने की मांग की है।

24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हत्यारा भाई

सरधना: नानू गांव में सगे भाई की हत्या करने वाला खूनी युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। एक दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के नानू गांव निवासी आदिल पुत्र रसीद काफी समय से अपनी ससुराल में रहता था। बीते शुक्रवार को वह नानू स्थित घर आया था। रात को खाना खाने के बाद युवक चारपाई पर सो गया था। देर रात को उसके छोटे भाई गुलफाम ने मांस काटने वाले बुगदे से आदिल के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया था।

मृतक के पिता रसीद ने खूनी बेटे के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड को एक दिन बीत चुका है। मगर पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस हत्यारोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि बहुत जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

आम की फसलों पर छह कीटों का खतरा

आम की फसल में फूल आने से लेकर फल...

कम लागत की एलोवेरा की खेती

भारत में एलोवेरा की खेती तेजी से लोकप्रिय हो...

तोल-मोल मत करो बस बोलो

कभी-कभी कोई किसी बात पर बिना गहन चिंतन मनन...

पेड़ काट कर धूप से लड़ाई नहीं जीती जाती

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी झूठी हो सकती है, पर नासा...

जनगणना में प्रवासी मजदूर

करीब डेढ़ दशक बाद होने जा रही जनगणना 2027...
spot_imgspot_img