Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

17 लाख की लागत से बनेगा बटर फ्लाई पार्क

  • क़स्बे के गंदे जल को फाइटोरेमिडेशन की विधि से किया जाएगा शुद्धिकरण

जनवाणी ब्यूरो |

थानाभवन: एक दौर था जब जहां-तहां खेत खलिहानों में, छत की मुडेर पर रंग बिरंगी तितलियां देखने को मिलती थीं, और जब तितली हमारी कमीज़ और हाथ पर बेख़ौफ आकर बैठ जाती थी तो ऐसा लगता था मानो वो हमसे कुछ कहने को बेताब है और हम भी उस वक्त अपने आप को एकदम ख़ामोश कर लिया करते थे, एकदम मूर्छित अवस्था में चले जाते थे, अपने आप को हिलाने ढुलाने से हमें डर लगता था कि कहीं तितली उड़ न जाए और जब वो बिना कुछ कहे उड़ जाती थी तो मन रुष्ट हो जाता था और हम उसे आखिर तक देखते रहते थे जब तक की वो पूरी तरह ओझल नहीं हो जाती थी। लेकिन न तो अब वे खेल खलिहान रहे और न ही खुले मकान जिससे तितलियां घर के अंदर प्रवेश कर सकें। इसके अलावा इंसानी करतूतों, बढ़ते प्रदूषण, शहरीकरण, वनों के कटान, कीटनाशक दवाओं आदि से तितलियां ही क्या सभी प्रजातियों का अस्तित्व ख़तरे में पड़ गया है। ऐसेे में रंग-बिरंगी तितलियों को करीब से देखने और उनके विषय में जानने की चाहत रखने वालों के लिये अच्छी ख़बर है।

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से 17 लाख की लागत से बटर फ्लाई पार्क का निर्माण होने जा रहा है।उसके साथ ही, कृष्ना नदी को स्वच्छ रखने के लिए क़स्बे के गंदे पानी का शुद्धिकरण फाइटोरेमिडेशन करके नदी में डाला जाएगा ताकि नदी का जल एक दम स्वच्छ रह सके। पार्क के लिए शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने जगह चिन्हित कर दी है।जल शुद्धिकरण फाइटोरेमिडेशन के लिए भी राजस्व विभाग की टीम ने कांशीराम कालोनी से आगे नदी के किनारे भूमि चिन्हित कर दी है। सोमवार से जल शुद्धिकरण कार्य की टेस्टिंग का कार्य आरंभ हो जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img