- गॉडविन ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र बाजवा भी सांत्वना देने पहुंचे
- आज हरिद्वार में हर की पैड़ी पर विसर्जित की जाएंगी अस्थियां
जनवाणी संवाददाता |
शामली/थानावन: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता के निधन पर शोक संवदेना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान गॉडविन ग्रुप के चेयरमैन जितेन्द्र बाजवा ने कैबिनेट मंत्री को उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और कैबिनेट मंत्री को ढांढस बंधाया।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठा. रणवीर सिंह का शुक्रवार की रात में निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कस्बा थानाभवन में किया गया। अंतिम संस्कार में कई मंत्रियों के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत समेत कई जनपदों से आई राजनैतिक हस्तियों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए थे।

रविवार की दोपहर गॉडविन ग्रुप के चेयरमैन तथा दैनिक जनवाणी के डायरेक्टर जितेंद्र बाजवा भी कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे, साथ में उनके पुत्र चिरंजीव बाजवा भी थे। इस दौरान गॉडविन ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र बाजवा ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को उनके पिता ठा. रणवीर सिंह के निधन पर सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को सांत्वना देते हुए कहा कि भले ही पवित्र आत्मा अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी दी हुई शिक्षा हमेशा सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। साथ ही, उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इन्होंने भी व्यक्त की शोक संवेदनाएं
उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठा. रणवीर सिंह के निधन पर रविवार को कई राजनैतिक हस्तियों ने पहुंचकर मंत्री को सांत्वना देते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की। जिनमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह व डा. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, राज्य मंत्री संजीव सिक्का, भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री सुनील वार्ष्णेय, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक विजेंद्र सिंह, रमाला विधायक सहेंद्र रमाला, मोदीनगर विधायक डा. मंजू सिवाच, राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर, पूर्व सांसद हरपाल पंवार, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अशोक मोघा, पूर्व डीआईजी विजय कुमार गर्ग, डा. सुभाष मलिक, डा. प्रताप चौधरी, विजय कौशिक, सुबोध भारतीय, राजेंद्र मादलपुर, आनंद पुंडीर, बनत चेयरमैन राजीव राणा, सूर्यवीर, यशपाल पंवार, हरेंद्र सिंह ताना, भूपेंद्र मलिक, प्रदीप पंवार एडवोके, देशराज सिंह समेत हजारो की संख्या में शामिल रहे।
सोमवार को चुनी जाएंगी अस्थियां
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठा. रणधीर सिंह की अस्थियां सोमवार की सुबह चुनी जाएंगी। इसके बाद परिजन अस्थियों को हरिद्वार गंगा की पैड़ी पर विसर्जित करने जाएंगे। जहां अस्थियां विधि-विधान से पूजन के बाद गंगा में विसर्जित की जाएंगी। उसके बाद घर आने के बाद रस्म तेरहवीं की तारीख तय की जाएगी।

