- रिक्त पदों पर निर्वाचन को पदाधिकारियों ने की बैठक
जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में संगठन के तीन पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए पदों पर निर्वाचन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने एकजुट होकर किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
रविवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष ने कहा की अन्नदाता का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से एक जुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के निर्णयों के सम्मान करने की अपील की।
जिला महासचिव वेदप्रकाश सिंह ने बताया शीघ्र जनपद की नई कार्यकरिणी गठित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता चौधरी भाीम सिंह व संचालन राकेश कुमार द्वारा किया गया। बैठक प्रदेश प्रवक्ता सरदार जगजीत सिंह, जोगेंद्र आर्य, चमन सिंह राणा, खचेड़ू सिंह, कमलजीत सिंह, हरगुलाल, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अंकुर सिंह, महेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, रामनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

