Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में संगठन को मजबूत करने का आह्वान

  • 18 जनवरी से 9 मार्च तक कई चरणों में मांगों के समाधान को चलेगा आंदोलन

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक स्वर में जनपद में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में संगठन को मजबूत करने, प्रदेश आवाह्न पर समर्पित सहयोग करने, संगठन को विस्तार देने,सभी विद्यालयों में संपर्क कर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से मिलकर समस्या जानने व उनका समाधान कराने,जनपद स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया।

आचार्य आरएन केला इंटर कालेज में आयोजित बैठक में संयोजक व जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने कहा कि प्रदेश आवाह्न पर 18 से 23 जनवरी तक सम्पर्क कार्यक्रम, 25  जनवरी से 30 जनवरी तक जिले के जनप्रतिनिधियों को अपनी मांगों का मांग पत्र सौंपने, 9 फरवरी को मंडल मुख्यालय पर व 9 मार्च को शिक्षा निदेशालय पर मांग पत्र सौंपने व धरना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी से एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

55 4

वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जोड़ने,हर संघर्ष में सहयोग करने, समस्याओं का मिलकर समाधान कराने व जनपदीय सम्मेलन कराने,जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर संगठन का होर्डिंग्स लगाए जाने पर अपनी सहमति दी।

बैठक में संगठन से सम्पर्क में न रहने पर और जानकारी न होने के कारण मृतक आश्रित कोटे की नौकरी में शिक्षणेत्तर कर्मियों के आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी न देने पर नाराजगी जाहिर की गई।बैठक में निर्णय लिया गया इस बाबत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जागरूक करने व जिला विद्यालय निरीक्षक को दिखकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर बिजनौर के योगेश कुमार को संगठन का कार्य कारी जिला मंत्री नामित किया गया। भीमसेन हल्दिया व अनुज चतुर्वेदी के संचालन व रामचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक गजे सिंह,यामीन सैफी,लक्ष्मी विलास उनियाल,गौरव शर्मा, राधेश्याम, शमशाद अहमद, अनुराग भारद्वाज, अमित कुमार, आशीष अग्रवाल,जिवेनदर कुमार, महीपाल सिंह, नवीन कुमार, संजय त्यागी, अफजाल अहमद,अरूण कुमार, लेखराज सिंह, योगेश कुमार, मेघराज सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा का प्रदेश संघर्ष समिति का संयोजक बनाए जाने पर अभिनंदन किया गया तथा उनके मनोनयन को बिजनौर जनपद का गौरव बताया। बैठक में शिक्षणेत्तर साथी अमित कुमार के शिक्षक चुने जाने पर संघ की ओर से सम्मानित किया गया। योगेश कुमार बिजनौर को संगठन के हित में कार्यकारी जिला मंत्री मनोनीत किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img