- विश्वविद्यालय कुलपति और उनकी पत्नी के कोरोना पाजिटिव होने के बाद लिया गया निर्णय
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए शनिवार को चोधरी चरन सिंह विश्वविद्यालय में कोरोना की जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति कार्यालय, कुलपति आवास, कुलसचिव कार्यालय, मान्यता कार्यालय, सामान्य कार्यलय, लेखा विभाग, कमेटी सेल आदि कार्यालय के कर्मचारियों की कोरोना की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जांच के लिए मेडिकल से चार सदस्य टीम पहुंची थी।
कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से सभी विभागों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों की जांच सुबह 10 बजे से 1 बजे तक की जाएगी। बता दें कि अब तक सीसीएसयू में 20 से ज्यादा लोग पॉजिटिव आ चुके हैं और एक की मृत्यु की हो चुकी है। वर्तमान में कुलपति और उनकी पत्नी भी कोविड पॉजिटिव है और साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
उधर, कुलसचिव के भाई भी कोविड के कारण होम आइसोलेट हैं। ऐसे में विवि परिसर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुलसचिव ने सीएमओ से यह जांच शिविर लगाने के लिए पत्र लिखा था। परिसर के भीतर करीब 750 शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और उनके परिवार रहते हैं। वहीं हर दिन करीब 500 लोग विभिन्न जिलों और यहां तक कि दिल्ली से भी आना-जाना करते हैं।

