Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अतिक्रमण-होर्डिंग के खिलाफ अभियान: व्यापारियों ने किया विरोध, रसूखदारों पर मेहरबानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम ने सोमवार को गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के सामने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां भी अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने रसूखदारों पर मेहरबानी की, जबकि गरीबों के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इसका लोगों ने विरोध भी किया, मगर निगम अफसरों ने एक नहीं सुनी।

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना चाहिए, मगर निगम अफसरों के लिए रसूखदार व आम आदमी सब बराबर है। सभी के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना चाहिए, मगर यहां तो इसमें भी भेदभाव किया जा रहा है। निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पहले हापुड़ रोड पर भी टीम को विरोध के चलते अभियान चलाया था, वहां भी यहीं आरोप लगा था कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है।

15 26

सोमवार को टीम गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम पर पहुंची। यहां से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गई। एक मामला गढ़ रोड स्थित का आया है, जहां सोमवार को नगर निगम के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जगत हॉस्पिटल के मालिक से सेटिंग कर होपिस्टल के आगे हुए अतिक्रमण को छोड़ा गया, वही कुछ रसूखदारों की मार्केट के अतिक्रमण को भी छोड़ दिया गया और ऐसा ही मामला हापुड़ रोड पर हुए अतिक्रमण अभियान के दौरान सामने आया था।

14 23

नगर निगम टीम ने सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को गांधी आश्रम चौराहे से लेकर नई सड़क, शास्त्री नगर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने जैसे ही गांधी आश्रम चौराहे से जेसीबी लेकर अभियान की शुरूआत की तो व्यापार संघ से जुड़े कुछ पदाधिकारी, जिसमें विपुल सिंघल, सुधांशु महाराज तथा दलजीत सिंह आदि कई लोगों ने निगम टीम का विरोध किया और शहर से पहले अवैध होर्डिंग्स हटाने की जिद पर अड़ गए।

सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रेश कुमार तथा सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने व्यापारियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी फिर भी शांत नहीं हुए और पहले अवैध होर्डिंग्स हटाने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम को निर्देशित किया कि गांधी आश्रम चौराहे तक जितने भी अवैध होर्डिंग है उनको हटाया जाए।

नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान के नेतृत्व में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाकर कई दर्जन अवैध होर्डिंग्स हटाए, जिसमें स्थानीय व्यापार संघ से जुड़े पदाधिकारियों तथा व्यापारियों ने भी टीम को सहयोग किया। इसके उपरांत नगर निगम टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर फल तथा सब्जी विक्रेताओं को हटाकर कई दर्जन छज्जों, तथा नालो पर बने पक्के सेलेब्स को तुड़वाया तथा सड़क से अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

11 बजे से लेकर 3.30 बजे तक चले अभियान के बाद गढ़ रोड चौड़ी तथा साफ-सुथरी नजर आने लगी। कई दुकानदारों तथा व्यापारियों को सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने तथा सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रेश कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह स्वयं कुछ दिनों बाद फिर अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान की समीक्षा करेंगे कथा सुनिश्चित करेंगे की दुकानदारों को दी गई सलाह पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम के अलावा अभियान के दौरान सीओ नौचंदी देवेश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img