Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आसमान छुआ हुआ है। आम लोग और विपक्ष इसका विरोध कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि उच्च टैक्स की वजह से देश में तेल की कीमत अधिक है। इसके मद्देनजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 45वीं बैठक में पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के सुझाव पर चर्चा कर सकती हैं।

इतना सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल के जीएसटी के दायरे में आने पर यह 28 रुपये और डीजल 25 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फिलहाल देश में कई शहरों में पेट्रोल 110 और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

मालूम हो कि एक जुलाई 2017 को जब जीएसटी लागू हुआ था तो केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने राजस्व के मद्देनजर कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा था।

इस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकारें अपने-अपने यहां अलग-अलग कर लगाती हैं और उससे आने वाला पैसा सरकारी खजाने में जाता है।

पेट्रोल-डीजल पर कितना लगता है टैक्स?

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये और डीजल की कीमत 88.62 रुपये प्रति लीटर है। इधर आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इस कीमत में से आधे से ज्यादा पैसा कंपनियों के पास नहीं, बल्कि टैक्स के रूप में केंद्र और राज्य सरकार के पास जाता है।

17 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत

बेस प्राइस/एक्स फैक्ट्री कीमत 40.78 रुपये
फ्रेट (ढुलाई खर्च) 0.32 रुपये
एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये
डीलर का कमीशन 3.84 रुपये
VAT (डीलर के कमीशन के साथ) 23.35 रुपये
आपके लिए दाम 101.19 रुपये
17 सितंबर को दिल्ली में डीजल की कीमत

बेस प्राइस/एक्स फैक्ट्री कीमत 40.97 रुपये

फ्रेट (ढुलाई खर्च) 0.30 रुपये
एक्साइज ड्यूटी 31.80 रुपये
डीलर का कमीशन 2.59 रुपये
VAT (डीलर के कमीशन के साथ) 12.96 रुपये
आपके लिए दाम 88.62 रुपये

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img