Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सपा ने हरिद्वार से डॉ. सरिता अग्रवाल को बनाया प्रत्याशी

जनवाणी संवाददाता  |

हरिद्वार: सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से हरिद्वार विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा की गई जिसमें हरिद्वार विधानसभा से डॉ. सरिता अग्रवाल को बनाया गया।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं. सुमित तिवारी ने बताया कि पार्टी की ओर से डॉ. सरिता अग्रवाल की विधानसभा प्रत्याशी के रूप में सोमवार को औपचारिक घोषणा की है। जिसमे उन्हें चुनाव जिताकर विधानसभा भेजने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवाओं के हक को उठाने की आवाज समाजवादी पार्टी करेगी। समाजवादी पार्टी की हरिद्वार विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सरिता अग्रवाल ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य हरिद्वार के हर वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण के काम को लेकर होगा।

युवाओं व बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ने का काम हमारे द्वारा किया जाएगा। प्रदेश महासचिव राजेन्द्र पाराशर ने कहा कि नई हवा है, नई सपा के नारे के साथ समाजवादी पार्टी हरिद्वार में जीत का परचम लहराने का काम करेगी।

इस अवसर पर लव दत्ता, श्रवण शंखधर, अशरफ अब्बासी, साजिद अली, सोम प्रधान, आदेश पंडित, राहुल, राजकुमार, जयराम, निशु आदि लोग सम्मिलित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Honey Singh: हनी सिंह के शो में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...
spot_imgspot_img