जनवाणी ब्यूरो |
फलावदा: मतगणना के दौरान 2 प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए मतगणना कक्ष में ही मारपीट हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामला शांत किया।
जानकारी के मुताबिक कृषक इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर चल रही दांदुपुर गांव की काउंटिंग में प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट हो गई।
इस दौरान एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

