Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मनचाहा चुनाव चिन्ह पाकर खुश नजर आए प्रत्याशी

जिंप सदस्य व ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों को बांटे गए चुनाव चिन्ह

चिन्ह पाने को कलक्ट्रेट व ब्लाक मौ.पुर देवमल में दिनभर लगी रही प्रत्याशियों की भीड़

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। कुछ प्रत्याशियों को मन चाहा चुनाव चिन्ह मिला। चिन्ह पाकर प्रत्याशी खुश नजर आए। चुनाव चिन्ह देने को कलक्ट्रेट परिसर व मौ.पुर देवमल ब्लाक में दिन भी भीड़ रही।

जनपद में दूसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। रविवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार व बीडीसी सदस्य पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। चिन्ह पाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर व ब्लाक मौ.पुर देवमल में सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ देखी गई।

48 1

वहीं कुछ प्रत्याशियों को उनका मनचाला चुनाव चिन्ह मिला। जिसे पाकर प्रत्याशी गदगद नजर आए। चुनाव आयोग ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उगता सूरज, कुल्हाड़ी, चाय केतली, कप-प्लेट, आरी वहीं ग्राम प्रधान पद के लिए इमली, अनाज ओटता किसान, हल, बैलों की जोड़ी, छड़ी, कन्नी आदि चुनाव चिन्ह जारी किए। चुनाव चिन्ह पाकर प्रत्याशी अपने वोटरों को चुनाव चिन्ह दिखाकर चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img