Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, विधान भवन के बाहर की नारेबाजी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं ने लखनऊ विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया और सरकार से भर्ती के लिए जल्द से जल्द विज्ञापन जारी करने की अपील की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51112 पदों के रिक्त होने की बात स्वीकार की थी।

प्रदेश सरकार इन खाली पदों और 68500 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शेष रह गए 22000 पदों और हर वर्ष रिटायर हो रहे 10 से 15 हजार शिक्षकों के खाली पदों को जोड़कर जल्द से जल्द एक लाख पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करे। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर बापू भवन चौराहे पर ले जाया गया है।

इसके पहले सोमवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के आवास, मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आरक्षण पीड़ित ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया।

अभ्यर्थियों ने बताया कि शिक्षा विभाग ने केवल छह हजार सीटों पर आरक्षण विसंगतियों को स्वीकार किया है। जबकि इस भर्ती में ओबीसी व एससी वर्ग की 19 हजार से अधिक सीटों पर गड़बड़ी हुई है। भारी पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वाहन में भर कर ईको गार्डन छोड़ दिया।

इसके बाद इसी गुट के कुछ अभ्यर्थी दोपहर में हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। वहीं दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 22 हजार सीटों को जोड़कर प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने दोपहर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वे मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उनको भी उठाकर ईको गार्डन छोड़ आई। इसके बाद शाम को इसी गुट के कुछ अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर दिया। यहां पर पहले से तैनात पुलिस उन्हें उठाकर ईको गार्डन ले गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img