Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बेगमपुल का जाम बन रहा नासूर

  • नहीं कोई व्यवस्था, यातायात पुलिस नहीं उठा रही ठोस कदम, प्रतिदिन बिगड़ रहे हालात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। कोई ठोस योजना न होने से आए दिन लोग जाम से जूझते रहते हैं। एक तरफ अफसर शहर की जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए आए दिन वादा कर रहे है। दूसरी ओर शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर दिन निकलते ही जाम के हालात बन जाते है। बेगमपुल की बात करें तो यहां पैदल सड़क पार करना जान जोखिम में डालने के बराबर है।

सोमवार को बेगमपुल पर चारों ओर से वाहनों के आने से ट्रैफिक थम गया। जिस कारण लोगों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे थे कि जीरो माइल से लालकुर्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। यही नहीं जीरो माइल से बेगमपुल तक एक ओर से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

कचहरी नाला, पीएल शर्मा रोड, आबूलेन रोड पर हालात बद से बदतर रहे। खास बात यह है कि बेगमपुल पर पुलिस चौकी और ट्रैफिक कर्मियों के होने के बावजूद लोगों को पैदल सड़क पार करना भी मुश्किल हो रहा था। यह हालात सुबह से शाम तक बनें रहे। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के पास शहर की जनता को इस जाम से निजात दिलाने का कोई प्लान नहीं है।

इन जगहों पर रहती है जाम की समस्या

शहर में इस वक्त रैपिड रेल लाइन का कार्य चल रहा है। जिस कारण दिल्ली रोड पर जगह-जगह यातायात वनवे किया हुआ है। दिल्ली रोड पर वनवे होने के कारण इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। जीरो माइल से बेगमपुल, मेट्रो प्लाजा से रिठानी तक यातायात वनवे किया हुआ है। जिस कारण इस मार्ग पर जाम के हालात बनें रहते है।

जान जोखिम में डालकर राहगीर सड़क करते है पार

बेगमपुल पर इस वक्त हालात इतने बिगड़ चुके है कि राहगीरों को पैदल सड़क पार करना अपनी जान जोखिम में डालने के बराबर है। वहीं, बाजारों में खरीदारी करने और कॉलेजों में आने वाले विद्यार्थियों का पैदल सड़क पार करना दिनभर लगा रहता है। इस जाम के बीच राहगीरों का सड़क पार करना शायद ट्रैफिक पुलिस को बड़े हादसे का इंतजार है।

वनवे होने के कारण सड़क में जगह-जगह बनें गड्ढे

मेट्रो प्लाजा से रिठानी तक इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बनें हुए है। इन गड्ढों में गिरने से एक स्कूटी सवार महिला की मौत भी हो चुकी है। यही नहीं करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी इस ओर से आंखे बंद किए हुए है।

गंगनहर पटरी पर लगा भीषण जाम, राहगीर हलकान

कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर जाम की समस्या नासूर हो गई है। सोमवार को दिन निकलते ही पटरी पर भीषण जाम लग गया। पटरी पर कई किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को बुरा हाल हो गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। देर शाम तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।

13 21

कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर हाइवे का ट्रैफिक आने के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। खासतौर पर शनिवार और रविवार को जाम की अधिक समस्या बनी रहती है। सोमवार को भी दिन निकलते ही सरधना व नानू पुल पर भीषण जाम लग गया। पूरे दिन चारों ओर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। मगर इसके बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल सका। देर शाम तक राहगीर जाम की समस्या से जूझते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img