Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कैंट बोर्ड सदस्यों का सदर के व्यापारी नेता के खिलाफ मोर्चा

  • कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किए जाने से नाराज हैं भाजपाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड के कुछ सदस्यों ने सदर व्यापार मंडल के एक बडे व्यापारी नेता की घेराबंदी शुरू कर दी है। उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल सारे फसाद की जड़ इस व्यापारी नेता का कैंट विधायक के खिलाफ हुआ छावनी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन करना बताया जा रहा है।

हालांकि व्यापारी नेता के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बोर्ड के सदस्य अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो आने वाले दिन व्यापारी नेता के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। ये मुश्किलें कितनी बड़ी और गंभीर होंगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

आफ दा रिकार्ड बोर्ड के कुछ सदस्यों का कहना है कि सदर शिव चौक पर कैंट बोर्ड का कोई अधिकृत ठेका न होने के बाद भी चलाई जा रही वाहन पार्किंग तथा दुकानों के सामने ठेले खडे कराकर उनसे की जाने वाली वसूली आदि को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इन तमाम मुददों को लेकर ही व्यापारी नेता पर बड़ा हमला किया जा सकता है। इसके अलावा बंगला 210-बी के ध्वस्तीकरण के बाद किए गए विरोध प्रदर्शन में इस व्यापारी नेता की भूमिका का स्तर भी खंगाला जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img