Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर कैंटर ने स्विफ्ट कार को 300 मीटर तक घसीटा

  • पलटने से बाल-बाल बची कार, क्षतिग्रस्त, हाइवे पर लगा भीषण जाम

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कैंटर कार को 300 मीटर तक घसीटते हुए लेकर गया। कार पलटने से बाल-बाल बची। पूरा घटना क्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों से मामले की जानकारी ली। रुड़की पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के वृंदावन गार्डन निवासी विजय ने बताया कि वह ओर कृष्णा कॉलोनी निवासी दोस्त अमित शर्मा दिल्ली में नौकरी करते हैं। दोनों रोजाना की भांति सुबह स्विफ्ट कार से दिल्ली नौकरी के लिए जाते हैं।

बृहस्पतिवार सुबह दोनों कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह दोनों कार से कंकरखेड़ा हाइवे स्थित रिवेरा मंडप के सामने पहुंचे तो तभी अचानक से पीछे से आए तेज गति से कैंटर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद कैंटर कार को घसीटते हुए 300 मीटर तक ले गया। जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए। जब कार सवारों ने शोर मचाया तो कैंटर चालक बीच हाइवे पर रोककर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी और थाने की जीप पर तैनात पुलिस सिपाही नरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गाड़ियों को हाइवे से अलग कराकर जाम खुलवाया।

कार की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत

दौराला: सरधना रोड स्थित ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह रुड़की रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही चिरौड़ी गांव निवासी लाखी (19) को कार ने टक्कर मार दी। कार को महिला चला रही थी। घायल छात्रा को महिला चालक ने मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और कार लेकर फरार हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

चिरौड़ी गांव निवासी सतीश मावा कारोबारी है। उनके दो बेटी व दो बेटे है। दूसरे नंबर की बेटी लाखी रुड़की रोड स्थित कैश कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। सरधना रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचते ही एक कार ने लाखी की स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी मोदीपुरम स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला चला रही थी। हादसे के बाद महिला चालक घायल छात्रा लाखी को लेकर मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में पहुंची और भर्ती कराने के बाद कार लेकर चली गई।

जानकारी मिलने पर परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छात्रा लाखी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव घर ले आए। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। अभी तक इस मामले में परिजनों ने थाने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित गांव शोभापुर निवासी सुरेश ने बताया कि उनके पिता लगभग 80 वर्षीय बिशंबर गत छह अक्टूबर को किसी काम से हाइवे तक गए थे। इसी बीच गार्डन सिटी के सामने वह पैदल ही घर की आ रहे थे। आरोप है कि पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका कंकरखेड़ा स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच उनके पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img