Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर आग का गोला बनी कार, लगा जाम

  • कार सवारों ने आनन-फानन में कूदकर बचाई जान, हाइवे पर मची अफरातफरी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एनएच-58 स्थित डाबका गांव के निकट शुक्रवार दोपहर चलती कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार सवारों ने आनन-फानन में कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवे पर कार में आग लगने के बाद जाम की स्थिति बन गई।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित डाबका गांव के सामने शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही वैगनआर कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार सवार ने परिवार के साथ कूदकर अपनी जान बचाई। हाइवे पर कार में आग लगती देख राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

04 17

राहगीरों ने मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान थाना पुलिस ने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे वाहनों को दूसरी ओर से भेजा।

हाइवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि शायद कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img