Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी कार में आग

  • दमकल कर्मियों ने मशक्कत से पाया काबू

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कस्बे की टीचर कॉलोन में खड़ी एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कार में आग लगने से कॉलोनी में हंडकंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाडियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
रविवार को नगर के कैराना रोड स्थित टीचर कॉलोनी में एक इक्को कार खड़ी थी। अचानक कार में लगी आग लग गई। जिसको देखकर कॉलोनी में हंडकंप मच गया।

देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। पूरे आसमान में काले धुएं का गुब्बार नजर आने लगा। कॉलोनी वासियों ने मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।

किन्तु सफलता हाथ नही लग पाई। कॉलोनियों वासियों का आरोप है कि कार में गैस रिफीलिंग का कार्य किया जा रहा था। गैस रिफलिंग करते समय अचानक कार में आग लग गई तथा कार मालिक कार को छोड कर फरार हो गया। बाद में शामली से फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के अनुसार अभी घटना के सही कारणों का पता नही चल पाया है, जल्द ही गाडी किसकी थी तथा किस प्रकार आग लगी इसका पता कर कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img