Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

ट्रॉला में पीछे से घुसी कार, महिला चिकित्सक की मौत

  • सहारनपुर की मशहूर गायनिक डाक्टर थी महिला, एडवोकेट पति और दो बच्चियां घायल
  • अवैध कट से टर्न ले रहा ट्रॉला गाड़ी को एक किमी तक घसीटते हुए ले गया

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर हाइवे स्थित बाइपास पर कबट्टा गांव के समीप अवैध कट से यूटर्न ले रहे ट्रॉले में पीछे से आ रही ब्रेजा कार घुस गई। ट्रॉला करीब एक किमी तक गाड़ी को घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसमें सवार सहारनपुर की एक महिला चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि डाक्टर के एडवोकेट पति और उनकी दो बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गर्इं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सहारनपुर स्थित वजोरिया रोड डा. रिजवान वाली गली आलमपुरा निवासी एडवोकेट कासिफ पुत्र अकील खां अपनी पत्नी डा. रुमाना (35), बेटी मायशा (9) व आयशा (7) के साथ ब्रेजा कार में सवार होकर ससुराल अलीगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर स्थित गांव कबट्टा के समीप पहुंचे तो वहां हाइवे पर बने अवैध कट से यूटर्न ले रहे अज्ञात ट्रॉला में तेज गति से आ रही कार घुस गयी और कार करीब एक किलोमीटर तक ट्रॉले के पीछे खिंची चली गई।

जिसमें कार सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रॉला लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़की काटकर कार सवारों को बाहर निकाला और हापुड़ स्थित देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिवार व ससुराल वालों के परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार अपराह्न पोस्टमार्टम के बाद परिजन महिला के शव को अलीगढ़ ले गए और वहां महिला का दफीना कर दिया गया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि महिला के पति के घायल होने के कारण तहरीर नहीं दे सके हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

गायनिक चिकित्सक थी रुमाना

महिला रुमाना सहारनपुर की मशहूर गायनिक चिकित्सक थी और अंबाला मार्ग पर अपना अस्पताल बना रखा है। वहीं, डाक्टर के एडवोकेट पति कासिफ भी दिल्ली तीस हजारी अदालत में प्रैक्टिस करते हैं।

परिजनों ने सुबह जाने को कहा था

एडवोकेट कासिफ शुक्रवार देर रात परिवार के साथ अलीगढ़ को चलने की तैयारी कर रहे थे। तभी अन्य परिजनों ने उन्हें रोका और कहा कि सुबह चले जाना। इस बात को लेकर परिवार के लोगों में कहासुनी भी होना बताया है, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। सभी लोग कार में सवार होकर वहां से अलीगढ़ को चल दिए और कार दुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौत हो गई।

टेंपो-बाइक की भिड़ंत में महिला सहित चार घायल

दौराला: सकौती में शनिवार सुबह एक टेंपो व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला पुष्पा समेत चार लोग घायल हो गए। सलावा निवासी रवि व पुष्पा बाइक पर सवार होकर सकौती की ओर आ रहे थे। जबकि, टेंपो में सवार मोहिनीपुर निवासी छात्र प्रशांत, मंडौरा गांव निवासी छात्र शांतनु सवार थे। सकौती पहुंचने पर दोनों की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार रवि व पुष्पा घायल हो गए। वहीं, अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। टेंपो पलटने से दोनों छात्र घायल हो गए। प्रशांत मोदीपुरम स्थित नीलकंठ में पढ़ता है, जबकि शांतनु सकौती स्थित एक इंटर कॉलेज का छात्र है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को उपचार दिलाया।

सीढ़ी से गिरा लाइनमैन, मौत

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम में बिजली विभाग में तैनात लाइनमैन मोहम्मद शमीम (24) पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी पिठलोकर थाना सरधना सीढ़ी पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक सीढ़ी से पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसको गंगानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को मोहम्मद शमीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए इनकार कर दिया। मोहम्मद शमीम अम्हैडा बिजलीघर पर कार्य करता था।

चाइनीज मांझे से महिला गंभीर जख्मी

मेरठ: चाइनीज मांझे में उलझ कर गिरी एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। तमाम दावों के बाद भी पुलिस प्रशासन चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। पतंग का सीजन आते ही एक बार फिर चाइनीज मांझा मुसीबत बनने लगा है। शुक्रवार रात सड़क पर पड़ा चाइनीज मांझा सब्जी लेकर लौट रही महिला के पैर में उलझ गया, जिससे महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है, जिसका परिजन इलाज करा रहे हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर आठ निवासी हृदेश शुक्रवार शाम अपनी बेटी प्रियंका को लेकर शास्त्रीनगर आई ब्लॉक स्थित सब्जी मंडी खरीदारी के लिए आई थीं।

खरीदारी के बाद दोनों पैदल ही घर के लिए चल दिए। जैसे ही के ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित इंदिरा पार्क के निकट पहुंचे, अचानक सड़क पर पड़े चाइनीज मांझे में हृदेश का पैर उलझ गया। हृदेश नियंत्रण खो बैठीं और जमीन पर गिर गई। नीचे गिरते ही वह दर्द से कराहने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर उन्हें संभाला और एक तरफ बैठाया। कुछ देर बाद परिवार के लोग आए और हृदेश को लेकर घर चले गए। पूरी रात हृदेश दर्द से कराहती रही। सुबह परिजनों ने हाथ का एक्स-रे कराया, जिसमें फ्रेक्चर की पुष्टि हो गई। लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि आने वाले दिन में पतंगबाजी बढ़ेगी। ऐसे में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाना जरूरी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img