Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

बुलंदशहर: खुर्जा इलाके में बड़ा हादसा। सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुसी। 4 लोगों की मौत, कई घायल। ये सभी महाशिवरात्रि के भंडारे से दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली के कुंडली निवासी स्क्रैप कारोबारी पवन कुमार की छतारी क्षेत्र के नारऊ गांव में ससुराल है। नारऊ में आयोजित भंडारे में हिस्सा लेने के लिए वह पत्नी सुषमा, पांच वर्षीय बेटी पीकू, पिता तोताराम (58), माता बबीता (55), दादी चंद्रकला (76) और तीन वर्षीय भतीजे ज्ञान के साथ वैगनआर कार से आए थे।

करीब चार बजे वापस दिल्ली जा रहे थे। खुर्जा में नेशनल हाईवे पर गांव बौरोली कट के निकट कार चला रहे पवन को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। चिकित्सकों ने तोताराम, बबीता, चंद्रकला और बच्ची पीकू को मृत घोषित कर दिया। पवन, सुषमा और ज्ञान की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img