Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रगान के अपमान पर चार महिला सभासदों के खिलाफ मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: एक दिन पहले नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के समापन पर हुए राष्ट्रगान के दौरान चार महिला सभासदों के सम्मान में खड़ी नहीं होने पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे पालिका सभागार कक्ष में पालिका अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बोर्ड बैठक के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान पुरुष सभासदों के ठीक पीछे कुर्सियों पर कुछ बुर्कानशी महिला सभासद बैठी नजर आई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जो राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ी नहीं हुई । जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देश पर किला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की ओर से चार अज्ञात महिला सभासदों के खिलाफ राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में पर्दे में बैठी चार अज्ञात महिला सभासदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img