Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

साम्प्रदायिक संघर्ष में पुलिस ने दो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

  • अतिसंवेदनशील इलाके में पुलिस चौकी होने के बावजूद हो चुके है, कई बार दो पक्षों में संघर्ष

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: विगत रात्रि नगर के मोहल्ला ढाकन चौक पर दो समुदाय में बाइक की टक्कर लगने के बाद हुए जमकर संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया था। गुरुवार को घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे संप्रदाय के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वही दूसरे दिन भी मोहल्ला ढाकन चौक पर दो संप्रदायों के संघर्ष के बाद पुलिस बल तैनात रहा। मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है।

बुधवार देर रात्रि नगर के मोहल्ला ढाकन चौक पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवक वसीम के बाल्मीकि समाज के युवक ने बाइक की टक्कर मार दी थी। जिसके बाद वसीम द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। वही समुदाय के संघर्ष की सूचना पर दोनों समुदाय के दर्जनों युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये थे। जिसके बाद दोनों समुदाय में जमकर संघर्ष हुआ था।

आरोप है, वसीम पर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा धार धार हथियार से वार करने पर वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। दो समुदाय के संघर्ष के दौरान मोहल्ला ढाकन पर चौक पर लोगों में अफरा तफरी मच गई थी। उधर साम्प्रदायिक बवाल की सूचना पर कोतवाली पुलिस के भी हाथ पांव फूल गये थे।

जिसके बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने भीड़ पर लाठिया फटकार कर तीतर बितर किया और घायल वसीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। पुलिस ने हमलावर युवकों की देर रात तक तलाश की मगर पुलिस को हमलावर युवकों का कोई सुराग नही मिला था।

वही गुरुवार को पुलिस ने उक्त मामले में पीड़ित वसीम की तहरीर पर दूसरे संप्रदाय के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वही दो समुदाय में संघर्ष के बाद दूसरे दिन भी ढाकन चौक तनातनी के माहौल को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहा है।

पुलिस का कहना है, की दो समुदाय के युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद उनमे मारपीट हो गयी। घायल युवक की तहरीर पर हमलावर युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में शांति बनाने के प्रयास चल रहे है।

चौकी होने के बावजूद हो गया दो समुदाय में फिर से टकराव

खतौली: नगर का ढाकन चौक का इलाका सबसे सवेदनशील इलाकों में आता है। यहां पर दो बस्ती आमने सामने पड़ती है। जिसमें देवीदास में बाल्मीकि समाज और दूसरी और अल्पसंख्यक समाज रहता है। कहने को तो यहां पुलिस चौकी बनी हुई है। मगर, चौकी होने के बावजूद भी दो संप्रदायों में मामूली से बात पर बड़े खूनी संघर्ष हुए है। जिसमें कई लोग घायल भी हुए है।

कई बार तो ढाकन चौक पर संघर्ष के दौरान नगर की फिजा में जहर घुलने से भी बचा है। लोगों का कहना है, ढाकन चौक पर पुलिस चौकी तो बना दी गयी है। मगर चौकी पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नही रहता है। चौकी बन्द रहती है।

लोगों ने बताया कि विगत रात्रि हुए दो समुदाय के संघर्ष के दौरान भी पुलिस पन्द्रह मिनट बाद मौके पर पहुचीं थी। इतने संवेदनशील इलाके में चौकी पर हर समय पुलिस कर्मी मौजूद रहने चाहिये। मगर ढाकन चौक की चौकी पर पुलिसकर्मी दिखाई नही देते है। अगर पुलिस मौजूद होती तो इतना बड़ा संघर्ष नही होता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img