Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

माफिया मुख्तार अंसारी पर मुकदमा दर्ज, उसरी चट्टी कांड से जुड़ा मामला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मऊ के पूर्व विधायक और बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर की मोहम्मदाबाद कोतवाली में हत्या का एक नया केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा उसरी चट्टी कांड से जुड़ा है। यह मामला मृतक मनोज राय के पिता ने दर्ज करवाया है। स्थानीय पुलिस सूत्रों से इस केस की पुष्टि की है।

2001 में मनोज राय की हत्या करने का आरोप

मृतक मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय ने अपनी तहरीर में तत्कालीन मऊ विधायक मुख्तार अंसारी पर 15 जुलाई 2001 में मनोज राय की हत्या करने का आरोप लगाया है। 2001 में प्राथमिक जांच में मनोज राय की गोली लगने से हत्या की पुष्टि भी हुई थी।

21 साल बाद मोहम्मदाबाद कोतवाली में उसी मनोज राय की हत्या का केस आईपीसी की धारा 302, 147, 148, 149 के तहत दर्ज किया गया है।

15 जुलाई 2001 को काफिले पर चली थी गोली

15 जुलाई 2001 को उस हत्याकांड के दौरान तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर गोली चली थी और उसमें उनके सरकारी गनर समेत दो लोगों की मौत हुई थी और 8 से 9 लोग घायल हुए थे।

जबकि एक तीसरा व्यक्ति मनोज राय भी उसी शूटआउट में मारा गया था। अब पुलिस इस मामले में मनोज राय हत्याकांड का भी एक केस अलग से दर्ज कर चुकी है जिसमें मुख्तार की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img