- बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार व्यापारी
- पुलिस ने मामला लेनदेन का बताया जांच जारी
जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: शुक्रवार की देर रात दुकान बंद करके लौट रहे बाइक सवार दो व्यापारियों से हथियारबंद लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने मारपीट करते हुए 56000 की नगदी लूट ली।
इस दौरान बदमाशों के हमले में दोनों व्यापारी जख्मी हो गये। हालांकि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन, पुलिस ने मामला संदिग्ध बता कर पल्ला झाड़ लिया।वहीं दूसरी ओर पीड़ित व्यापारी ने खेड़ी कला के ही एक युवक पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा सरधना निवासी समर पुत्र सरफराज का कस्बा हर्रा में चेयरमैन गुलजार चौधरी के बराबर में फर्नीचर का शोरूम है बताया गया है।
शुक्रवार की देर रात समर अपने रिश्तेदार मोहम्मद निवासी चुड़ियाला के साथ एक बाइक पर सवार होकर सरधना के लिए जा रहे थे बताया गया कि रात लगभग 9 बजे के करीब पीछे से अचानक आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में लाठी मारकर उन्हें गिरा दिया और उसके बाद बाइक सवार युवकों ने उनकी जेब में रखी 56000 की नगदी लूट ली।
आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करके जख्मी कर दिया। बदमाशों के हमले में घायल दोनों व्यापारी मौके पर ही पड़े रहे। बाद में सूचना पर व्यापारी के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उनका उपचार कराया। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके लौट आई।
हालांकि देर रात इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने बताया कि लूटपाट करने वाले एक बदमाश को उन्होंने पहचानने का दावा किया है,जो पास के ही खेड़ी कला गांव का रहने वाला है।
दूसरी ओर इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि व्यापारी के साथ ही लूट की वारदात संदीग्ध लग रही है और रुपयों के लेन-देन को लेकर लूट की घटना रखी गई है। इस मामले में पुलिस में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

