Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

CBSE Board Exam: चार मई शुरू होगी बोर्ड परीक्षा, जानिए- पूरा कार्यक्रम

  • 10 जून तक चलेंगी परीक्षाएं, 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी किया जाएगा

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और 10 जून को समाप्त होंगी। एक मार्च से प्रैक्टिकल (प्रयोगात्मक) परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई ने बताया कि इन परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई कर घोषित कर दिए जाएंगे।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों का बेसब्री से इंतजार था। सीबीएसई बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में ही कह दिया था कि परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी न कि ऑनलाइन माध्यम से। बता दें कि परीक्षा तिथि के एलान में विलंब के चलते कई स्कूल छात्रों की तैयारी के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाने लगे थे।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम

तारीख  कार्यक्रम
1 मार्च 2020 प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत
4 मई 2020 लिखित परीक्षाओं की शुरुआत
10 जून 2020 परीक्षाएं समाप्त
15 जुलाई 2020 परिणाम आने की संभावना

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड में आम तौर पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत जनवरी में हो जाती है और लिखित परीक्षाएं फरवरी के आस-पास होती हैं। इस साल कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते पहली बार ऐसा हो रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं मई में आयोजित कराई जा रही हैं और प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च में हो रही हैं।

स्टूडेंट और टीचर्स ने डिजिटल लर्निंग के लिए खुद को ढाला

डिजिटल लर्निंग पर उन्होंने कहा- कोविड-19 के संकट के दौरान भी हमारे छात्रों और हर किसी ने चुनौतियों का सामना किया। अध्यापकों ने योद्धा बनकर इस दौरान काम किया। डिजिटल पढ़ाई हुई। हर छात्र-छात्राओं ने खुद को तैयार किया। हां, कुछ छात्र-छात्राएं हैं जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं था। लेकिन हमने टेलीविजन और रेडियो के माध्यम से ऐसे छात्रों के लिए काम किया। बता दें कि इससे पहले उन्होंने कहा था कि बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन ही होंगी। वो भी कोविड-19 के नियमों के अंतर्गत सभी नियमों का पालन करते हुए।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद देशभर के सभी स्कूल मार्च में बंद कर दिए थे। अक्तूबर में कुछ राज्यों ने आंशिक तौर पर स्कूलों को दोबारा खोलने की शुरुआत की थी। हालांकि, कुछ राज्यों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने यहां अभी तक स्कूलों को बंद ही रखा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...
spot_imgspot_img