- प्रसन्न चौधरी और अनिल चौहान ने किया शिलान्यास
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: जिला पंचायत की ओर से गांव बुच्चाखेड़ी में डेढ़ किलोमीटर व गांव डुढार में 1 किलोमीटर की सड़क बनाने का प्रस्ताव पास किया था। वही दोनों गांवों की सड़कों का जिला पंचायत अध्यक्षपति प्रसन्न चौधरी एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने शिलान्यास कर किया।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्षपति प्रसन्न चौधरी व किसान मोर्चा भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने तहसील क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी व डुढार में दो सड़कों का शिलान्यास किया। अनिल चौहान ने जानकारी देकर बताया कि गांव बुच्चाखेड़ी व डुढार की 2 सड़कें जर्जर हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने उनसे दोनों सड़कें बनवाने की मांग की थी। जिसके बाद उनके द्वारा जिला पंचायत की ओर से गांव बुच्चाखेड़ी से ऊंचागांव रोड तक 65 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर तथा गांव डुढार से गंगेरू मार्ग तक 40 लाख रुपये की लागत से एक किलोमीटर की पीसी सड़क बनवाने का प्रस्ताव पास कराया गया था।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी एवं उनके द्वारा दोनों गांवों की सड़कों का शिलान्यास किया गया। जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा।
इस दौरान राजेश प्रधान, गौरव चौहान, सुरेंद्र, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहें।

